माँ अपनी बेटी को हर वो गुण सिखाती है जिससे उसका ससुराल में नाम हो। बेटी का पति माँ के लिए बेटे जैसा होता है। दामाद भी अपनी सास को अपनी माँ जैसा सम्‍मान देता है। लेकिन इस घटना को जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी की आखिर कैसे कोई सास अपने ही दामाद के साथ इश्‍क के चक्‍कर में उससे शादी कर बैठी। ऐसा क्‍या हुआ जो माँ अपनी ही बेटी की सौतन बन गई।


बिहार की है घटनाघटना बिहार के माधेपुर जिले की है। की है। जहां आशा देवी नाम की एक महिला अपनी सगी बेटी के पति को अपना दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ने एक दुसरे के साथ जीने मरने तक की कसमें खा डाली। जब दोनों को एक दूसरे से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई तो सास और दामाद ने मिलकर आपस में शादी कर ली। जब दूल्हा मुकेश अपनी सास से शादी करने के बाद घर लौटा तो लड़की ने देखा की उसकी माँ ने ही उसका परिवार उजाड़ दिया है। मां को अपने पति की पत्नी के रूप में देख वो बेहोश हो गई।एक ही घर में रहते हैं सभी
मुकेश और आशा अब एक साथ एक घर ही में रहते हैं। इसी घर में उसकी पहली बीवी जो की आशा देवी की बेटी है वह भी रहने के लिए मजबूर है। दोनों को एक साथ रहने के लिए गांव की पंचायत ने भी अपनी सहमती दे दी है। पंचायत ने कहा की दोनों के बीच बहुत अधिक प्यार है। दोनों साथ रह सकते हैं। लेकिन इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। कैसे एक माँ अपनी ही बेटी की सौतन बन के रह सकती है। लेकिन इस घटना ने आज के बदलते युग के बदरंग चेहरे को सामने लाकर रख दिया है।

Posted By: Prabha Punj Mishra