Magh Purnima 2021 date time and significance माघ पूर्णिमा तिथि इस बार 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। आइए जानें इसका शुभ मुहूर्त और इसका महत्व...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। माघ मास की शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली आखिरी पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा के नाम से पुकारा जाता है। इस बार यह तिथि 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। दृक पंचाग के मुताबिक पूर्णिमा तिथि 26, फरवरी 2021 को शाम को 03:49 बजे से शुरू होगी और यह 27, फरवरी 2021 को दोपहर को 01:46 बजे समाप्त होगी। माघ पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर के मुताबिक एक महत्वपूर्ण दिन है। धार्मिक ग्रंथों में माघ महीने के दौरान पवित्र स्नान और तपस्या की महिमा का वर्णन है। ऐसा माना जाता है कि माघ के महीने में हर एक दिन दान कार्य करने के लिए विशेष होता है।

A car carrying Gelatin has been found near Mukesh Ambani's residence in Mumbai today. Mumbai Police Crime Branch is investigating the whole matter: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/63SSuqT1be

— ANI (@ANI) February 25, 2021

गंगा स्नान करने से धुलते हैं पाप
शास्त्रों में माघ स्नान एवं व्रत की बड़ी महिमा बताई गई है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन लोग प्रयाग में पवित्र स्नान, गाय का दान, हवन, गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल पर कुछ अनुष्ठान करते हैं। इस दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान् विष्णु का विधिपूर्वक पूजन करने से विशेष फल मिलता है। इसके अलावा इस दिन असमर्थों को भोजन, वस्त्र तथा आश्रय देना शुभ होता है। तिल, कम्बल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न और यथा शक्ति सुवर्ण, रजत, आदि का दान और ब्राह्मणों को भोजन देना फलदायी होता है।

Posted By: Shweta Mishra