महानवमी के पर्व पर पूरे देश में देवी शक्ति पूजा और कन्या भोज का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने देशवासियों को नवमी पर्व की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक ने महा नवमी पर विशेज दी हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। महा नवमी नवरात्रि के नौवें दिन का प्रतीक है और 14 अक्टूबर (गुरुवार) को पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दुर्गा पूजा का तीसरा दिन भी है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा को महिषासुरमर्दिनी के रूप में भी पूजा जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने राक्षस महिषासुर पर उनके साथ युद्ध के नौवें दिन अंतिम हमला किया था, और विजयदशमी पर विजयदशमी पर विजय प्राप्त की थी।
Dussehra 2021 : दशहरा पर नीलकंठ देखना होता है शुभ, जानें विजयदशमी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

नौवां दिन देवी सिद्धिदात्री का
नवरात्रि का नौवां दिन भी देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है जो शक्ति का एक रूप है जिसे नव दुर्गा के बीच पूजा जाता है। नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री को समर्पित है।

नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना होती है। मेरी कामना है कि उनके आशीर्वाद से हर किसी को अपनी सिद्धि की प्राप्ति हो। माता के भक्तों के लिए उनकी यह स्तुति... pic.twitter.com/YYTr3oNm5Y

— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021

पीएम नरेंद्र मोदी ने नवमी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, "नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना होती है। मेरी कामना है कि उनके आशीर्वाद से हर किसी को अपनी सिद्धि की प्राप्ति हो। माता के भक्तों के लिए उनकी यह स्तुति।'
Dussehra 2021 : क्यों मनाया जाता है दशहरा और इसे क्यों कहते हैं विजयादशमी

माँ दुर्गा महानवमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे। pic.twitter.com/tiP6VIjUsL

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 13, 2021

उत्तर प्रेदश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'माँ दुर्गा महानवमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे।'

सभी देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मां सबका कल्याण करें। #महानवमी pic.twitter.com/NTPDTbia8t

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 14, 2021

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी महा नवमी की शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की नवमी की बधाई दी।
Dussehra 2021 : दशहरा कब मनाया जाता है, जानिए इसका इतिहास और महत्व

View this post on Instagram A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी महा नवमी की बधाई दी। कंगना तस्वीर में हाथ जोड़े नजर आ रही। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari