Maha Shivratri 2020 Horoscope Today 21 February: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 21 फरवरी 2020 शुक्रवार पर महाशिवरात्रि पर्व के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। जानिए आज शिव की कृपा से कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी।

Maha Shivratri 2020 Horoscope Today 21 February In Hindi: भोलेनाथ का फेवरेट दिन है शिवरात्रि, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। आज 21 फरवरी को देश और दुनिया में लोग भगवान शिव की पूजा करके उनका आशीर्वाद पाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। शिवजी जो कि भोलेनाथ हैं और अपने भक्‍तों की गलतियों को आसानी से माफ करके उन पर कृपा करते हैं। तो आप भी इसी उम्‍मीद के साथ जानिए आज का अपना राशिफल, साथ ही शिवलिंग की विधि विधान से पूजा करके जीवन को बनाएं

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: आज हर काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। रुका धन मिलेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।

Born Today: Smita Bansal, Actress

मेष (Aries) : आपको अपने लोगों के बीच अच्छे कार्य करने से प्रसिद्धि मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। क्या न करें- जल्दी में पैसे बनाने के चक्कर में न फंसें।

वृष (Taurus) : आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। मानसिक तौर पर ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे एवं जीवन में मधुरता लाने के प्रयास करेंगे। क्या न करें- घमंड में आकर दूसरों को अपमानित न करें।

मिथुन (Gemini) : आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्य के बोझ से आज शारीरिक थकान महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कोई झूठा वादा न करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है।

कर्क (Cancer) : आज परिवार में आनंदपूर्वक माहौल बनेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। व्यापार संबंधी काम से बाहर जाएंगे। क्या न करें- आज संयम से काम लें और परिवार वालों को भी समझने का प्रयत्न करें।

सिंह (Leo) : आज कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरू करने के लिए समय शुभ है। क्या न करें- आज जोश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े।

कन्या (Virgo) : आज दोस्तों और परिजनों को आपके साथ की जरूरत है। करियर में अच्छी वृद्धि महसूस करेंगे। क्या न करें- आज माता-पिता का ख्याल रखें ताकि व्यर्थ की समस्या का सामना न करना पड़े।

Bejan Daruwalla weekly Horoscope 16 To 22 February: धन और रिश्तों को लेकर आपका ये हफ्ता काफी उथल-पुथल वाला है

आर्थिक राशिफल 16 से 22 फरवरी: व्‍यापार, नौकरी और निवेश में चमकाएं किस्‍मत, पढ़ें इस हफ्ते का अपना आर्थिक राशिफल

तुला (Libra) : इस समय फालतू खर्च से बचें। बचत पर अधिक से अधिक ध्यान दें। व्यवसाय में जोखिम न उठाएं। क्या न करें- आज संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। क्या न करें- आज बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित न हों।

धनु (Sagittarius) : आज कुछ नए विचार मन में उत्पन्न हो सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारक होगा। क्या न करें- आज गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा भारी क्षति हो सकती है।

मकर (Capricorn) : नए विचारों के प्रभाव से आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए लोगों से परिचय आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकते हैं। क्या न करें- दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज नौकरी, व्यवसाय के लिए शुरुआत लाभप्रद रहेगी। प्रिय पात्र के साथ यादगार पल बिताएंगे। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। क्या न करें- फालतू खर्च से बचें एवं बचत पर ध्यान दें।

मीन (Pisces) : किसी पुराने फंसे हुए धन कि प्राप्ति हो सकती है। सारे दिन खुशी की अनुभूति होगी। परिवारीजनों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- एकाग्रचित होकर अपना कार्य करें।

Posted By: Chandramohan Mishra