Maha Shivratri 2020 के अवसर पर देश के महानायक अमिताभ बच्चन अनुपम खेर रवीना टंडन धनुष और अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने अपने फैंस को विश किया है वहीं ऋतिक रोशन पनवेल में अपने पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा करते हुए नजर आए हैं।

कानपुर। आज यानी कि 21 फरवरी को, हम महा शिवरात्रि मना रहे हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। यूं तो शिवरात्रि साल के हर महीने में आती है, लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर, भगवान शिव के भक्त उपवास करते हैं, प्रार्थना करते हैं, ध्यान करते हैं, दान करते हैं और क्षमा करते हैं जबकि कई उत्साही लोग पूरी रात जगते हैं, वहीं कुछ लोग कई शिवालयों का दर्शन भी करते हैं। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच, देश के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, रवीना टंडन, धनुष और अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने अपने फैंस को विश किया है। वहीं ऋतिक रोशन पनवेल में अपने पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा करते हुए नजर आए हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'टी 3447- महाशिवरत्रि की बधाई शुभकामनाएं.. महा शिव रात्रि की अनेक अनेक बधाई और शुभकामनाएं'

T 3447 - Maha Shiv Ratri ki badhai shubhkamanayein ..
महा शिव रात्रि की अनेक अनेक बधाई ऐर शुभकामनाएँ pic.twitter.com/OYY9Xybd0K

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 20, 2020रवीना टंडन का ट्वीट

वहीं, रवीना टंडन ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'शिव कई स्थानों पर रहते हैं, वह मुस्लिम और हिंदू नहीं जानते, वह खुद जो आप और दूसरों में रहते हैं, वह शिव है। शिव की बातों को समझें- लाल डेड'

Shiva lives in many places
He doesn't know Hindu from Muslim
The Self that lives in you and others:
that's Shiva. Get the measure of Shiva
- Lal Ded pic.twitter.com/PVovyt9keq

— Raveena Tandon (@TandonRaveena) February 21, 2020अनुपम खेर का ट्वीट

इसके अलावा अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शंकर आपकी हमेशा रक्षा करें!! जय शिव शंकर!! जय भोलेनाथ!! ओम् नमः शिवाय!! हर हर महादेव!!'

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शंकर आपकी हमेशा रक्षा करें!! जय शिव शंकर!! जय भोलेनाथ!! ओम् नमः शिवाय!! हर हर महादेव!! 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/YoU25GTKE7

— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 21, 2020ऋचा चड्डा का ट्वीट

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने ट्वीट, 'सबको महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएँ! भगवान शंकर और माँ पार्वती सबको सनमती दें! Below, my favourite Shiva song, from MunimJi 1955.' इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक भक्ति गाना भी शेयर किया है।

सबको महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएँ! भगवान शंकर और माँ पार्वती सबको सनमती दें!
Below, my favourite Shiva song, from MunimJi 1955. 😊🙏🏽 pic.twitter.com/GcUYbk2EX7

— TheRichaChadha (@RichaChadha) February 21, 2020धनुष का ट्वीट

धनुष ने ट्वीट किया,'महाशिवरात्रि, ॐ नमः शिवाय।'

Maha shivraathri ... Om Namashivaaya pic.twitter.com/Ref7QJDYwV

— Dhanush (@dhanushkraja) February 21, 2020ऋतिक रोशन ने की पूजा

वहीं, ऋतिक रोशन पनवेल में अपने परिवार के साथ मंदिर गए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

View this post on Instagram#hrithikroshan with family at their shiv temple in Panvel #happymahashivratri #harharmahadev 🙏 #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Feb 20, 2020 at 11:41pm PST

Posted By: Mukul Kumar