RANCHI: मंगलवार को गोड्डा जिले के महगामा थाना पुलिस ने लालपुर पुलिस की मदद से काली टॉवर स्थित लॉज में रहनेवाली छात्रा दीपिका कुमारी भगत को बरामद कर लिया है। पुलिस की टीम उसे अपने साथ महगामा ले गई है। दीपिका कुमारी महगामा विधायक की भतीजी है और ख्0 मार्च से लापता थी। इस संबंध में उसके पिता कपिलदेव भगत ने अपने बड़े दामाद शभिभूषण भगत पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इधर, दीपिका कुमारी का कहना है कि वह अपने पिता के बर्ताव से तंग आ गई थी। इसी कारण उसने घर छोड़ दिया था और लालपुर के एक लॉज में रह रही थी। छात्रा को बरामद करने के लिए महगामा थाना से एएसआई वेद प्रकाश की टीम रांची आई थी।

एमए की छात्रा है दीपिका

दीपिका कुमारी एमपी कॉलेज दुमका में एमए हिंदी ऑनर्स की छात्रा है। उसके पिता कपिलदेव भगत ने दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उनकी तबीयत खराब थी। दीपिका उसे देखने के लिए दुमका से महगामा आई थी। वह डेरा बदलने के नाम पर दुमका चली गई थी। जब पिता ने फोन किया तो कहा गया कि दोपहर दो बजे आएगी। लेकिन शाम तक नहीं पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि काफी खोजबीन के बाद पता चला कि पटना के शशिभूषण भगत उर्फ लडडू ने उसे समित भगत के भागलपुर स्थित घर पर रखा है। कपिलदेव भगत ने कहा कि वह उसकी हत्या कर देगा। कपिलदेव ने यह भी कहा कि शशिभूषण उसकी बड़ी लड़की राखी कुमारी का पति है। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने जब सीडीआर निकाला तो दीपिका कुमारी का लोकेशन रांची मिला। रांची आने के बाद पुलिस ने उसे काली टॉवर स्थित एक लॉज से बरामद कर लिया।

Posted By: Inextlive