आगरा। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी से रविवार को यात्री परेशान रहे। ज्यादा लेट होने के चलते रेलवे द्वारा अप-डाउन की महाकौशल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे ने ट्रेनों की गति को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। झांसी की ओर से आने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस सवा घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा, मुंबई राजधानी डेढ़ घंटा, सचखंड एक्सप्रेस दो घंटा 50 मिनट, केरला व मंगला एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे की देरी से आई। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन ज्यादा देरी से नहीं थीं। गतिमान और भोपाल शताब्दी समय से स्टेशन आई। झेलम, सचखंड, पंजाब मेल देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट आने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Posted By: Inextlive