महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दाैरान महाराष्ट्र के सीएम ने भी अपनी पत्नी और मां के साथ मतदान किया। सीएम ने राज्य के नागरिकों से मतदान को लेकर एक खास अपील की है।

नागपुर (महाराष्ट्र) (एएनआई)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी पत्नी अमृता और मां सरिता के साथ सोमवार को नागपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह करते हुए वोट डालने की अपील की।
सभी लोगों को मतदान करना चाहिए
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, मैं अपील करता हूं कि सभी को मतदान करना चाहिए। यह समय लोकतंत्र की प्रक्रिया में हिस्सा लेने का है। लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है और जो लोग मतदान करते हैं, उन्हें अपनी सरकार से अपेक्षाएं रखने का अधिक अधिकार है।

#MaharashtraAssemblyElections2019: Chief Minister Devendra Fadnavis, wife Amruta & mother Sarita after casting their vote, at a polling booth in Nagpur. pic.twitter.com/iDb5YgE8bt

— ANI (@ANI) October 21, 2019


मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे
महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे। यहां की 288 सीटों में से 36 मुंबई शहर में आती हैं, जहां 334 उम्मीदवार मैदान में हैं। शहर में 97.72 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।मुंबई में 1,537 स्थानों पर 9,894 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 
ये दल भी उतरे हैं चुनावी मैदान में
बीजेपी-शिवसेना, कांग्रेस-रांकापा के अलावा वंचित बहुजन आघाडी, मनसे, बहुजन समाज पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जैसे दल चुनाव लड़ रहें हैं। बीजेपी 164 सीटों पर, शिवसेना ने 126 पर चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस 147 सीटों पर और एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

 

Posted By: Shweta Mishra