महाराष्ट्र के मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां ONGC के उरण प्लांट में आग लग गई है। इस अाग में करीब चार लोगों की माैत हो चुकी है।

कानपुर। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज सुबह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation) के उरण प्लांट में आग लग गई। सुबह करीब 7 बजे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। ONGC के प्लांट लगने से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अफसर व दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंची हैं।  दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने की कोशिश कर रही हैं।

Maharashtra: Fire breaks out at a cold storage at Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) plant in Uran, Navi Mumbai. Fire tenders have reached the spot. pic.twitter.com/V2HSCt58nJ

— ANI (@ANI) September 3, 2019


इस हादसे में अब तक चार लोगों की माैत हो चुकी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक इस हादसे में अब तक चार लोगों की माैत हो चुकी है। वहीं अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। ओएनजीसी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया ओएनजीसी के स्वयं के अग्निशमन सेवाओं और संकट प्रबंधन टीमों के अलावा उरण, जेएनपीटी, नवी मुंबई और आसपास के अग्निशामकों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अभी तक इस आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

Posted By: Shweta Mishra