महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को किससे अपनी जान का खतरा लग रहा है तो वह सरकार को बताएं। महाराष्ट्र सरकार इस पर गाैर करेगी।


मुंबई (एएनआई)। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनकी जान को खतरा है। ऐेसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि हमें नहीं पता कि परम बीर सिंह अभी कहां है। अगर वह हमें बताते हैं कि किससे उनकी जान को खतरा है, तो हम इस पर गौर करेंगे। उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा, परम बीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को दिए एक बयान में कहा कि उन्हें अपने जीवन के लिए खतरा है। यह जानकर काफी स्तब्ध हूं कि जिस व्यक्ति ने मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त के रूप में काम किया, वह अपने जीवन के लिए खतरा महसूस करता है। परम बीर सिंह को जांच में शामिल होने के लिए कहा
इससे पहले, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने परम बीर सिंह को जांच में शामिल होने के लिए कहा और उनकी याचिका पर महाराष्ट्र सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए आगामी छह दिसंबर की तारीख तय की है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह को 17 मार्च को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था और अनिल देशमुख के खिलाफ आरोप लगाने के बाद उन्हें महाराष्ट्र राज्य होम गार्ड का जनरल कमांडर बनाया गया था।

Posted By: Shweta Mishra