महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुछ ही घंटे बाकी है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख ईवीएम की सिक्योरिटी बढ़ाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि स्ट्रांग रूम के आसपास नेटवर्क जैमर लगाना जाए।

मुंबई (महाराष्ट्र) (एएनआई)।  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईसी) को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए उपाय सुझाए  हैं। बालासाहेब थोराट ने ईवीएम से छेड़छाड़ का जिक्र करते हुए उनकी सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदन हुआ। वहीं अब 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Balasaheb Thorat, President of Maharashtra Congress Committee writes to Maharashtra Chief Electoral Officer (CEC) over 'EVM tampering'. Letter states,"We feel that installation of network jammers is highly necessary in & around strong rooms where EVMs are stored till counting..." pic.twitter.com/ebZjXuMprf

— ANI (@ANI) October 23, 2019


लोगों के मन में ईवीएम संग छेड़छाड़ का डर
लोकतंत्र के लिए थोराट ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपने पत्र में लिखा कि मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को विभिन्न स्थानों पर स्ट्रांग रूम में रख दिया जाता है। ऐसे में यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि बड़ी संख्या में लोगों के मन में डर है कि इन ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। इसलिए मतगणना तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम के चारो ओर नेटवर्क जैमर्स लगाया जाए।

भाजपा व कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। यहां पर बीजेपी 164 सीटों पर, शिवसेना 126 पर, कांग्रेस 147 सीटों पर और एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी -शिवसेना गठबंधन लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए हर संभव प्रयास किया है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन पांच साल बाद दोबारा सत्ता में लौटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

Posted By: Shweta Mishra