Mahashivratri 2021 बॉलीवुड सेलेब्स भी आज महाशिवरात्रि पर भोले के रंग में डूबे हैं। अजय देवगन कंगना रनोट व उर्मिला समेत तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली (एएनआई)। महाशिवरात्रि पर जहां देश से लेकर विदेश तक लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं तो अपना बॉलीवुड भी भला कैसे पीछे रह सकता है। मायानगरी में सितारों ने फैंस को त्‍योहार की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' से एक पिक्चर से शेयर की और फिल्म के एक गीत के कुछ पंक्तियों के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया।

ना आदि ना अंत है उसका।
वो सबका, न इनका उनका।
वही शून्य है, वही इकाई।
जिसके भीतर बसा शिवायः। 🙏🏼
ओम नमः शिवाय#Mahashivratri pic.twitter.com/BWGM1E4yOf

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 11, 2021

कंगना रनोट
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनोट ने शिवलिंग पर जल अर्पित करने की एक पिक्चर ट्वीट की। इसके साथ ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने लिखा, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ #महाशिवरात्रि #Mahashivratri pic.twitter.com/awPDPXb2O0

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 11, 2021

सोनू सूद
वहीं अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद ने लोगों से भगवान शिव की पिक्चर शेयर करने के बजाय दूसरों की मदद करने का आग्रह किया।

शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।
ओम नमः शिवाय ।

— sonu sood (@SonuSood) March 11, 2021

अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने एक संदेश के साथ भगवान शिव की एक पिक्चर ट्वीट की जिसमें लिखा, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सबको शुभकामनाएं। जय भोलेनाथ। जय शिवशंकर।
ओम नमः शिवाय।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।जय भोलेनाथ।जय शिवशंकर।ओम नमः शिवाय।🙏🙏 pic.twitter.com/IHgqcHI2Wd

— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 11, 2021
कुणाल खेमू
अभिनेता कुणाल खेमू ने भी अपने परिवार के साथ महाशिवरात्रि मनाते हुए तस्वीरों के साथ एक प्यारा संदेश शेयर किया और अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, यह शुभ त्योहार आपके और आपके प्रियजनों को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे।

ॐ नमः शिवाय 🙏
May this auspicious festival fill your and your loved ones lives with love, good health and prosperity. Happy Maha Shivratri. Herath Mubarak! हर हर महादेव।#Mahashivaratri2021 #MahaShivaratri pic.twitter.com/p9RGholCSt

— kunal kemmu (@kunalkemmu) March 11, 2021
उर्मिला मातोंडकर
बाॅलीवुड एकट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने शिव त्रिशूल की एक तस्वीर के साथ सत्य ही शिव है ट्वीट करके इस अवसर का जश्न मनाया।

सत्य ही शिव हैं 🙏 pic.twitter.com/ZUgDThMGrn

— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) March 11, 2021

रवीना टंडन
रवीना टंडन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जश्न मनाने वाली पोस्ट को शेयर किया और लोगों को शुभकामनाएं दी। अभिनेता और संसद सदस्य सनी देओल ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी।

View this post on Instagram A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

Posted By: Shweta Mishra