इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। धोनी ने कल शतक तो लगाया ही साथ ही अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। इस टॉप 5 की लिस्‍ट में धोनी 200 छक्के लगाकर चौथे नंबर पर शामिल हुए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि धोनी ने इसमें न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम को पीछे छोड़ कर यह जगह बनाई है। आइए जानें कैसे...


शाहिद अफरीदी: इस लिस्ट में पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी शामिल हैं। इन्होंने अब तक 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल: तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 269 मैचों में अब तक 238 छक्के लगाए हैं। ब्रैंडन मॅक्कुलम: पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम का नाम शामिल हैं। ब्रैंडन ने 260 मैच में अभी तक 200 छक्के लगाए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra