ये हैं धोनी की 5 जिताऊ पारियां, जिन पर कम बजीं तालियां
इंडिया vs साउथ अफ्रीका-2015इंदौर में 2015 धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 86 बॉलों में नाबाद 92 रन बनाए थे। इस दौरान सात चौंके और चार छक्के जड़े थ्ो। जिससे भारत ने 50 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के सामने 247 रनों का स्कोर रखा था। इस दौरान भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 22 रन से मैच हरा दिया था। इस मैच में धोनी मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। इंडिया vs वेस्टइंडीज-2015:
पर्थ में साल 2015 में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था। भारत ने विश्वकप 2015 में शुरू में भारत ने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात को हरा दिया था। वहीं चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम भारत के सामने 185 रनों का स्कोर दिया था। जिसमें टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। जब टीम इंडिया के लगभग कई बड़े खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे उस समय भारत को 20 ओवर में 52 रन की जरूरत थी। इस दौरान कप्तान धोनी ने आर अश्विन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर शेष रहते हुए चार विकेट से भारत को जीत दिला दी। धोनी ने 56 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए थे।
साल 2009 में ग्रॉस आइलेट में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच चार मैचों की सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था। यहां पर दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज टीम को 8 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में सीरीज के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज टीम आत्मविश्वास से भरी थी। इस मैच में भारतीय टीम पर काफी दबाव था। ऐसे में धोनी अपनी टीम के गिरते स्कोर को संभालते दिखे थे। जिस समय मैच के अंतिम दौर में भारत को जीत के लिए 6 बॉल पर 11 रनों का जरूरत थी। उस समय धोनी ने अच्छे से कमान संभाली। धोनी ने 34 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए थे। धोनी के प्रदर्शन से भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। सबसे खास बात तो यह है कि टीम इंडिया ने इसी अंतर के साथ सीरीज भी जीत ली थी। इंडिया vs साउथ अफ्रीका-2007 डरबन में 2007 के पहले टी-20 विश्वकप में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में भी धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। नाबाद धोनी के 45 रनों के साथ टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 153 रनों का स्कोर दिया था। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 116 रन ही बनाए थे। जिससे भारत की जीत हुई और उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।बुमराह ने खोला राज, मलिंगा से सीखा और श्रीलंका को धो डाला
Cricket News inextlive from Cricket News Desk