माही गिल की माने तो आप प्रियंका राम चरन और संजय दत्‍त के लिए नहीं उनके ड्रेसेस और लुक के देखिए जंजीर मूवी.


एक्ट्रेस माही गिल, जिनकी अगली मूवी 'जंजीर' है, का कहना कि लोगों को उनकी यह मूवी उनके आउटफिट्स के लिए देखनी चाहिए. माही ने लैक्मे फैशन वीक 2013 में डिजाइनर प्रिया कटारिया के लिए वॉक किया. प्रिया ने ही इस मूवी में उनके आउटफिट्स डिजाइन किए हैं. माही का कहना है, ‘मुझे लगता है कि प्रिया सबसे अच्छी डिजाइनर हैं. मुझे उनके डिजाइन किए हुए कपड़े बहुत पसंद हैं. वह आपको सेक्सी और ग्लैमरस लुक बहुत आसानी से दे सकती हैं. 'जंजीर' मूवी में आप लोग मेरे कपड़ों पर नजर रखिएगा.’                                                                                                                       -एजेंसी

Posted By: Kushal Mishra