-छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद, बुधवार की शाम बन गई खूनी जंग

-दो गुटों में मारपीट के बाद गोलीबारी, काजीपुर की घटना

PATNA : बुधवार की शाम करीब 7 बजे काजीपुर में दो गुटों में मारपीट और गोलीबारी हो गई। इसमें नरेश राम (भ्0) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इससे पहले सब्जी खरीदने गई उसकी पत्नी सुनीता देवी का सिर फोड़ दिया गया था। विवाद सुबह से ही चल रहा था। कदमकुआं थाना के मछुआटोली डोमखाना और काजीपुर डोम खाने के कुछ लोगों के बीच बुधवार की सुबह से ही विवाद चल रहा था। नरेश के जांघ बाएं जांघ में गोली लगी थी। उसे पीएमसीएच में रात के करीब क्ख् बजे एडमिट कराया गया जहां उसने करीब दो बजे दम तोड़ दिया।

सुबह से ही विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह काजीपुर से कुछ लोग पीएमसीएच में चाय पीने गये थे। वहीं से लौटने के दौरान काजीपुर के कुछ लोगों पर कमेंट कर दिया। इसे लेकर मारपीट भी हुई। यह भी बात सामने आ रही कि किसी लड़की को देखकर यह कमेंट किया गया था। इस दौरान साधु राम की पिटाई भी लोगों ने कर दी। दोनों ओर से हुई झड़प के बाद काजीपुर वाले अपने घर लौट आये, लेकिन शाम में भ् बजे मृतक नरेश राम की पत्नी सुनीता देवी दिनकर गोलम्बर के पास सब्जी खरीदने गई थी जहां उसके साथ मछुआटोली के लोगों ने मारपीट की। इस दौरान उसका सिर भी फट गया।

पूछने गये और हो गई गोलीबारी

सुनीता के साथ हुई मारपीट के बाद काजीपुर डोमखाना से कुछ लोग वहां पूछने चले गये। एक बार फिर से विवाद बढ़ गया। इसके बाद उधर के लोगों ने इन लोगों को हथियार के साथ खदेड़ा और काजीपुर तक चले आये। यहीं पर चार राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक गोली नरेश को लग गई और हॉस्पीटल में उसकी मौत हो गई।

ख्फ् तारीख से ही है विवाद

इस संबंध में काजीपुर के भीम ने बताया कि दोनों गुटों में विवाद ख्फ् तारीख से ही चल रहा था। जब सैदपुर गोलम्बर के पास मेला लगा था। इस दौरान दोनों मुहल्ले के बच्चों ने लड़ाई की थी। तब मामला बातचीत से खत्म हो गया था मगर बुधवार को फिर से शुरू हो गया। इसी का नतीजा है नरेश की जान चली गई।

एक दर्जन से अधिक हिरासत में

घटना के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस ने कौशल, राजेश, छोटू, सूरज, कपिल और उसकाबेटा, मिलन, बच्ची, राजू राम, सुखाड़ी सहित दर्जन भर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि छेड़खानी को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है। इसके बाद गोली चली जिसमें नरेश की मौत हो गई। क्ख् लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंवेस्टिगेशन के बाद और जो नेम्ड होंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Posted By: Inextlive