दुनिया में एक से एक खतरनाक खेल हैं पर हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं वो सब खतरनाक खेलों के पापा है। इस खेल को देखने के बाद आप सोचेंगे कि खेल के मैदान में जाऊं भी या नहीं। वैसे एक जनाब है जो इस तरह के खेल में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं।

 

फुटबॉल का बाप है ये गेम 

आपने फुटबॉल के मैदान में गेंद के पीछे भागते हुए प्लेयर और गोल पर बॉल को रोकते हुए गोलकीपर को तो देखा ही होगा पर यह गेम थोड़ा हटके है। इसमें प्लेयर भी हैं बॉली भी है और गोलकीपर भी है लेकिन इस गेम में जान जाने का भी खतरा है। ये खेल कारों में बैठे लोग एक बड़ी सी बॉल के साथ खेलते हैं। कार से बॉल को गोल की ओर फेकना होता है। गोल पर खड़ा होता है एक विशालकाय गोलकीपर जो कोई इंसान नहीं बल्कि एक भारीभरकम मशीन है। इस मशीन से टकराने पर इंसान तो इंसान कार के भी परखच्चे उड़ जाएं। 

गोलकीपर देख भूल जाएंगे खेलना

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के मालिक आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो अपलोड किया है। कारो के शौकीन आनंद महिन्द्रा को ये कार बॉल गेम देखकर मजा आ गया। आनंद महिन्द्रा लिखते हैं कि ये प्रो कबड्डी की तरह तेज तो नहीं है पर ठीक है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भी खेल होना चाहिए। लोगों ने ट्वीट का रिप्लाई दिया और कहा कि खेल तो अच्छा है पर इसका गोलकीपर बहुत खतरनाक है। लोगों ने खेल से ज्यादा जिंदगी में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि खेल में रोमांच तो भरपूर है पर इसमें जान का खतरा हर पल बना रहेगा। 

Well it may not be as fast as ProKabaddi but there might be the making of a new sports league in this... pic.twitter.com/uvNBPfRdRm

— anand mahindra (@anandmahindra) October 21, 2017


Business News inextlive from Business News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra