उत्तर प्रदेश के चर्चित बदायूं सामूहिक दुष्कर्म और मर्डर केस में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी मंदिर के पुजारी और को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें पूरा मामला...


बदायूं (आईएएनएस)। बदायूं सामूहिक दुष्कर्म और मर्डर केस का मुख्य आरोपी सत्यानंद गुरुवार की देर रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पर चार दिन बाद 50 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने और हत्या का आरोप है। जिला मजिस्ट्रेट, कुमार प्रशांत ने पुष्टि की कि स्थानीय मंदिर के पुजारी और मुख्य आरोपी सत्यानंद अपने एक अनुयायी के घर में एक गांव में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को घायल हालत में उसके घर के बाहर फेंका गया था


बता दें कि पीड़िता जब रविवार शाम को मंदिर गई थी उस वक्त उसे दो लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल हालत में उसके घर के बाहर फेंका गया था। बाद में महिला ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता नियमित मंदिर जाती थी। सत्यानंद करीब पांच साल पहले गांव आया था और वह मंदिर परिसर में बने कमरों में रहता था। लोगों ने कहा कि सत्यानंद ने उनके लिए अनुष्ठान किया। दर्द और परेशानियों के निवारण के कई उपाय भी बताए थे। हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि ऐसा कुछ मंदिर में होगा

बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने कहा है कि उन्होंने महिला को घायल अवस्था में पाया और उसकी मदद करना चाहते थे। महिला के परिवार ने गिरफ्तार दोनों के दावे को खारिज कर दिया। उसके दामाद ने कहा, अगर वे मदद करना चाहते थे, तो वे गांव के लोगों को जगा सकते थे, लेकिन उनका इरादा उसे मृत छोड़ने का था। वह एक धर्म-कर्म वाली महिला थी हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि ऐसा कुछ मंदिर में होगा।

Posted By: Shweta Mishra