Turkey Syria Earthquake : मध्य तुर्किए और उत्तर-पश्चिम सीरिया में 7.8 तीव्रता के एक बड़े भूकंप के बाद सोमवार को 500 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए। इस भूकंप में बड़ी संख्या में इमारतें ढह गईं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।


अंकारा, तुर्किए (रायटर)। Turkey Syria Earthquake : मध्य तुर्किए और उत्तर-पश्चिम सीरिया में भयानक भूकंप आया। 7.8 तीव्रता वाले भूकंप से बड़ी तबाही हुयी है। तुर्किए के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने बताया कि यहां सोमवार तड़के भीषण भूकंप आया। इस भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक करीब 284 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2,323 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के लिए बचाव दलों और आपूर्ति विमानों की व्यवस्था की है। यहां पर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। तुर्किए के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने आठ प्रभावित प्रांतों के राज्यपालों के साथ स्थिति और बचाव प्रयासों के बारे में जानकारी के लिए टेलीफोन पर बात की। सीरिया में 237 से अधिक लोग मारे गए
वहीं उत्तर पश्चिमी सीरिया में आए भीषण भूकंप में अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। बचावकर्ताओं ने सोमवार को कहा कि विपक्ष के कब्जे वाले उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक बड़े भूकंप से कम से कम 237 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा लगभग 600 घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि भूकंप से मरने वालों की मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई परिवार अभी भी फंसे हुए हैं। व्हाइट हेल्मेट बचाव संगठन के एक सदस्य ने कहा कि हमारी टीमें जमीन पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं और मृतकों को मलबे से निकाल रही हैं। अमेरिका ने दिया मदद का आश्वासनव्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने ट्विटर पर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका तुर्किए और सीरिया में भूकंप से बने हालातों को लेकर चिंतित हैं और घटनाओं की बारीकी से निगरानी कर रहा है। हम लगातार तुर्किए के संपर्क में हैं कि हम हर वक्त हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस संबंध में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 7.8 तीव्रता का भूकंप 17.9 किलोमीटर की गहराई में आया।

Posted By: Chandramohan Mishra