फोटो-7,8,23,

- मकर संक्राति के पर्व पर किया खिचड़ी का वितरण

- विश्व आयुर्वेद परिषद् ने विश्व मांगल्य दिवस के रूप में मनायी मकर संक्रांति

ROORKEE: रुड़की में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरण कर मकर संक्रांति की बधाई दी।

खिचड़ी प्रसाद का किया वितरण

मकर संक्रांति के पर्व पर विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से विश्व मांगल्य दिवस का आयोजन किया गया। पूजन के बाद शिव मंदिर रेलवे रोड पर खिचड़ी वितरण शिविर लगाया गया। इस मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि हमारे वेद शास्त्रों में समय की विशिष्टता को पहचानते हुए समय के अनुरूप भोजन पदार्थ एवं दान करने की परंपरा रही है। उनके अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण प्रारंभ होने से स्वास्थ्य के लिए अनुकूल समय शुरू होगा। विश्व आयुर्वेद परिषद् मकर संक्रांति को विश्व मांगल्य दिवस के रूप में मनाता है। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रसाद ग्रहण करने वालों को निश्चित रूप से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। जिला शहर एवं कांग्रेस कमेटी द्वारा नहर किनारा लक्ष्मीनारायण मंदिर पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति-धर्मो का आदर सम्मान करती है। सभी जाति-धर्मो के त्योहारों को मिल जुलकर कर मनाना कांग्रेस की परंपरा है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, प्रेम सागर पुरी, सुभाष सरीन, तारा चंद सैनी, कलीम खान, प्रवीन मेंहदीरत्ता, गौरव गोयल, सुनील यादव, लोकेश मेंहदीरत्ता, देशबंधु, रिशु सैनी, डॉ। आशुतोष सिंह, डॉ। विजय सैनी, डॉ। शशि मोहन गुप्ता, डॉ। गोपाल कृष्ण, डॉ। प्रदीप त्यागी, डॉ। राकेश शर्मा आदि मौाजूद थे।

Posted By: Inextlive