मकर संक्रांति के मौके पर गंगा सहित दूसरी पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जा रहा है। इसके साथ ही इस पर्व को देश के अन्य हिस्साें में अलग-अलग तरीके से मनाया जा रहा है। आइए यहां तस्वीरों के जरिए देखें स्नान-ध्यान से लेकर जल्लीकट्टू की एक झलक...

कानपुर। आज मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, गंगासागर, हरिद्वार में स्नान-ध्यान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इस खास माैके पर यहां के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसके साथ ही कई जगहों पर शानदार मेले का आयोजन होता है। वहीं इस अवसर पर असम में माघ बिहू और तमिलनाडु में पाेंगल का आयोजन होता है। इसके अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। यहां देखें एक झलक...

मकर संक्रांति के अवसर पर यह तस्वीर प्रयागराज की है। यहां पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम तट पर लोगों ने सुबह तड़के ही मकर संक्रांति के अवसर पर डुबकी लगाई।

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। यहां पर भी मकर संक्रांति पर्व लोगों की खास भीड़ दिखी।

गोरखपुर में भी मकर संक्रांति पर देश भर से लोग पहुंचे हैं। इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं।

गोरखनाथ मंदिर भी मकर संक्रांति पर्व बेहद खास तरीके सजाया गया है। यहां पर मेला भी लगता है।

गंगासागर में भी इस खास अवसर पर लोगों ने स्नान किया है। यहां एक दिन पहले ही लोग पहुंच चुके थे।

वाराणसी में भी काफी भीड़ हाेती है। ऐसे में यहां पर गुड़ और तिल से बनी चीजों की खूब बिक्री होती है। इसके लिए यहां पर काफी पहले से तैयारी होती है।

मकर संक्रांति पर तमिलनाडु में पोंगल मनाया जाता है। इस दिन यहां पर जल्ली कट्टू का अयोजन होता है। इसमें बैलों से इंसानों में लड़ाई होती है।


मकर संक्रांति
पर असम में माघ बिहू मनाया जाता है। इस अवसर पर यहां बिहू नृत्य का भव्य स्तर पर आयोजित किया जाता है।

मकर संक्रांति 2019: सूर्य उपासना से मिलेगी शनि के प्रकोप से मुक्ति, दिन-रात की संक्रांति इनके लिए होती है कष्टकारक

मकर संक्रांति 2019: जानें क्या है स्नान, पूजा और दान की सही विधि, खिचड़ी का महत्व

Posted By: Shweta Mishra