Makar Sankranti 2020 : ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 15 जनवरी 2020 बुधवार मकर संक्रान्ति के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

Makar Sankranti 2020 - कैसा रहेगा ये साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इससे आपको परेशानी नहीं होगी।

Born Today : Neil Nitin Mukesh, Actor

मेष (Aries) : आज के दिन आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

मिथुन (Gemini) : आज घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कर्क (Cancer) : आज परिवार के बीच आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

सिंह (Leo) : आज के दिन कुछ लाभ के योग हैं। आप यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में किसी भी तरहï का जोखिम ना उठाएं।

कन्या (Virgo) : आज के दिन अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

Bejan Daruwalla Horoscope January 2020: जनवरी माह आपके लिए रहेगा कमाल या करेगा परेशान, जानिए पूरा हाल

बेजन दारूवाला राशिफल 12 से 18 जनवरी: आपका ये हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव और इमोशनल दौर के साथ गुजरेगा, संभलकर रहें

आर्थिक राशिफल 12 से 18 जनवरी: धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन काम पर फोकस रखें, सफल होंगे

तुला (Libra) : आज के दिन आपको किसी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन परिवार के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

Pongal 2020 Latest Rangoli designs : पोंगल पर बनाइए ये 5 सबसे आसान और शानदार रंगोली डिजाइन

मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी करने को मिलेंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को बिल्कुल ना पहनें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra