मकर संक्रान्ति का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर क्रिकेट जगत से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर पूर्व क्रिेकटर वीरेंद्र सहवाग तक का नाम शामिल है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी के साथ मकर संक्रान्ति पर्व की बधाई दी। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया, 'मकर संक्रांति के इस शुभ दिन पर, हम सभी अपने जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और शांति की के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे सभी सपने आज आसमान में पतंग की तरह आसमान में उंचे उड़ते रहे।'

View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

साउथ एक्ट्रेस समंथा अक्कीनेनी ने भी फैंस को संक्रान्ति और पोंगल पर्व की बधाई दी। एकट्रेस ने टि्वटर पर लिखा, 'हैप्पी पोंगल / संक्रांति .. चलो इसे बेहतरीन दिन बनाते हैं।' #HappyPongal #HappyMakarSankranti

Happy Pongal/Sankranti .. let&यs make it a day of gratitude .. how wonderful it is to just be alive 🙏🤗 #HappyPongal #HappyMakarSankranti

— Samantha Akkineni (@Samanthaprabhu2) January 14, 2021

एक्टर जैकी श्राॅफ ने प्रकृति के साथ संक्रांन्ति का पर्व मनाया। जैकी ने हाथ में चिड़िया बिठाए हुए एक तस्वीर पोस्ट की। साथ में लिखा, 'हैप्पी मकर संक्रान्ति।

#SaveBirds#HappyMakarSankranti pic.twitter.com/pKVfME8m7y

— Jackie Shroff (@bindasbhidu) January 14, 2021

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मकर संक्रान्ति पर फैंस को बधाई दी। वीरू लिखते हैं, 'आपको एक बहुत ही खुश और आनंदित करने वाली # मकरसंक्रांति'

Wishing you a very happy and blissful #MakarSankranti #Uttarayan#Bihu #Pongal #MAKARAVILAKKU pic.twitter.com/I0vp3xjdfw

— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 14, 2021

भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी मकर संक्रान्ति की बधाई दी। अय्यर ने टि्वटर पर लिखा, 'सभी को फसल के त्यौहार की हार्दिक शुभकामना। हैप्पी मकरसंक्रांति और पोंगल।'

Wishing everyone a happy festival of harvest! Happy #MakarSankranti and #Pongal 😊

— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) January 14, 2021

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत ने भी अनेकता में एकता वाली एक तस्वीर शेयर कर फसलों के इस त्यौहार की हार्दिक बधाई दी। पंत ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल और बिहू की एक साथ शुभकामनाएं दी।

pic.twitter.com/lXt4oPqM6o

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) January 14, 2021

पूर्व भारतीय स्पिनर और टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले ने भी साधारण मैसेज के साथ त्यौहार की शुभकामनाएं दी। कुंबले ने लिखा, 'हैप्पी मकर संक्रान्ति।'

Happy Makara Sankranthi. 🙏🏽

— Anil Kumble (@anilkumble1074) January 14, 2021

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी त्यौहार पर फैंस को विश किया। युवी लिखते हैं, 'आशा है कि मकर संक्रांति और पोंगल का उत्सव सभी के जीवन में प्रचुरता और समृद्धि का एक नया अध्याय शुरू करेगा। हो सकता है कि आसमान रंगीन पतंगों से भर जाए! सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएंं # मकरसंक्रांति #Pongal

Hope the festivities of Makar Sankranti and Pongal begin a fresh chapter of abundance and prosperity in everyone's lives. May the skies be filled with colorful kites 🪁 and the earth with great harvest 🌱! Wishing everyone good health & happiness #MakarSankranti #Pongal

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 14, 2021

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari