- मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, खिचड़ी और गुड़ का बांटा गया प्रसाद

- जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्टूडेंट्स को बांटी गई खिचड़ी

DEHRADUN: दून में दूसरे दिन भी मकर संक्रंाति का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।

मंदिरों में लगी रही भीड़

मकर संक्रांति के मौके पर दून में मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही खिचड़ी का प्रसाद भी बांटा गया। लोगों ने दान कर पुण्य भी कमाया। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान खिचड़ी और गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। शहर में त्यागी रोड, धर्मपुर रोड, कौलागढ़ रोड, राजपुर रोड, डोईवाला आदि जगहों पर भी खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से मकर संक्रांति पर झंडा बाजार में खिचड़ी बांटी गई। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, राजेंद्र प्रसाद, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे। आर्य समाज करनपुर की ओर से भी यज्ञ कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।

जेबीआईटी में मनाई मकर संक्रांति

जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में नरेश बंसल मौजूद रहे। उन्होंने सबको मकर संक्रांति की बधाई दी। इस दौरान कॉलेज में पूजा-अर्चना की गई। स्टूडेंट्स और स्टाफ को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चैयरमैन एलडी सिंघल, अमित बंसल, संदीप सिंघल, शिल्पी चंदा आदि मौजूद रहे।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश

सूर्य के धनु राशि से मकर राशि पर प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। डा। आचार्य सुशांत राज के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की शाम को हुआ। चूंकि रात को मकर संक्रांति पर्व नहीं मनाया जाता है। ऐसे में सभी जगह यह पर्व को 15 जनवरी को मनाया गया। कहीं-कहीं इसे उत्तरायणी भी कहते हैं। इस दिन जप, तप, दान आदि करने से पुण्य मिलता है।

Posted By: Inextlive