Makar Sankranti 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश में मनाए जा रहे मकर संक्रांति पोंगल और माघ बिहू जैसे त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोग पूरे भारत में विभिन्न त्योहारों को मना रहे हैं जो देश की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं।

नई दिल्ली (पीटीआई)। Makar Sankranti 2022 : देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू समेत कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे फसल और सूर्य की उत्तर की ओर यात्रा से जुड़े विभिन्न त्योहारों के अवसर पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति और उत्तरायण की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि लोग पूरे भारत में विभिन्न त्योहारों को मना रहे हैं जो देश की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं।

Greetings on Makar Sankranti. pic.twitter.com/4ittq5QTsr

— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022


पोंगल त्योहार की बधाई
पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है। इस विशेष अवसर पर, सभी को और विशेष रूप से दुनिया भर में फैले तमिल लोगों को मेरी बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रकृति के साथ हमारा बंधन और हमारे समाज में भाईचारे की भावना और गहरी हो।

Pongal is synonymous with the vibrant culture of Tamil Nadu. On this special occasion, my greetings to everyone and especially the Tamil people spread all over the world. I pray that our bond with nature and the spirit of brotherhood in our society are deepened. pic.twitter.com/FjZqzzsLhr

— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022
माघ बिहू की बधाई
इसके अलावा देश् में आज माघ बिहू का त्योहार भी मनाया जा रहा है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि माघ बिहू की आप सभी को बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाए।

Magh Bihu greetings to you all. I pray that this festival enhances happiness and prosperity in everyone's lives. pic.twitter.com/mEiRGpHweZ

— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022
पीएम ने भोगी की दी बधाई
पीएम मोदी ने सभी को भोगी की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष पर्व हमारे समाज में खुशियों की भावना को समृद्ध करे। मैं अपने साथी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

Bhogi greetings to everyone. May this special festival enrich the spirit of happiness in our society. I pray for the good health and well-being of our fellow citizens. pic.twitter.com/plBUW3psnB

— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022

Posted By: Shweta Mishra