मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर चार साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि दोनो इस साल के खत्‍म होने तक यानि नवंबर या दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते है।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। काफी अटकलों और अफवाहों के बाद, उन्होंने आखिरकार 2019 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से चर्चा में रहती है। लेकिन अब बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका ने इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। सादगी से करेंगे शादी
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अर्जुन और मलाइका की एक सादगी से शादी होगी जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका भव्‍य शादी करने के बजाय सादगी से शादी करेंगे। जिसके कारण शादी में सिर्फ इंडस्ट्री के बेहद करीबी सदस्य और परिवार के सदस्य ही रहेंगे। सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे, जबकि करीना कपूर खान जो इस जोड़े के बेहद करीब हैं, निश्चित रूप से अतिथि सूची में हैं। इससे पहले, अर्जुन ने बताया कि कैसे मलाइका एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं, जब उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल किया गया था।

Posted By: Kanpur Desk