मलाइका और अर्जुन ने शेयर कीं वैकेशन की गजब फोटोज, क्या गए थे एक साथ घूमने
कानपुर। मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप को लेकर बी टाउन में काफी चर्चाएं चलती रहती हैं। कुछ समय पहले तक इनके शादी करने की खबरें भी सामने आई थीं। वहीं अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों को देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक साथ ही वैकेशन पर गए हैं। इनमें से कई तस्वीरों में मलाइका ने अपनी नो मेकअप फोटो भी शेयर की है। वहीं अर्जुन ने भी एक फोटो फैंस से साझा की है।
मलाइका ने वैकेशन की कई तस्वीरें अपने स्टेटस पर लगाई हैं। एक तस्वीर में वो पानी में पैस डाले बैठी हैं जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया हैप्पी फीट। एक तस्वीर में उन्होंने बिना मेकअप किए अपना क्लोजअप शेयर किया है। इसमें उन्होंने सफेद रंग की जैकेट पहनी है और चेहरे पर मेकअप के नाम पर एक लिप ग्लाॅस तक नहीं लगाया है। मलाइका ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बैकग्राउंड में पहाड़ और पानी दिखाई दे रहा है। वहीं अर्जुन ने भी अपनी एक स्टैंडिंग तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने ने व्हाइट टीशर्ट पहन रखी है और उनके बैकग्राउंड में भी पहाड़ और पानी है। इस तस्वीर की वजह से लोग उनके साथ वैकेशन मनाने की बातें कर रहे हैं।