हाल ही में अर्जुन कपूर के एक पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने एक कमेंट करके लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो अपने रयूमर्ड बिलव्ड को फनी जोकर कह रही हैं या उन्हें विलेन बता रही हैं। ऐसा क्या तो चलिए हम बताते हैं।


कानपुर (फीचर डेस्क)। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशन को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। आए दिन दोनों से जुड़ी कोई न कोई खबर आ ही जाती है। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर मस्ती भरे और प्यारे कमेंट करते नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों वेकेशन, डिनर डेट की फोटोज शेयर करते रहते हैं। एक बार अर्जुन कपूर ने एक फोटो शेयर की है, इसमें वह तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं और मलाइका ने इस पर कमेंट भी किया है। जो खासा वायरल हो रहा है।'व्हाई सो सीरियस'


दरसल अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो अर्जुन शेयर की और कैप्शन भी लिखा, कि 'इंडियन स्पोर्टस ऑनर की मेजबानी को इंज्वॉय किया! उम्मीद है कि आप लोग आज रात शो को इंज्वॉय करेंगे।'  इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया, 'व्हाई सो सीरियस?' यही कमेंच चर्चा का विषय बन गया है कि क्या मलाइका अर्जुन को विलेन कह रही हैं, क्योंकि ये हॉलीवुड के फेमस खल करेक्टर जोकर का पाप्युलर डायलॉग है। या वो मजाक करते हुए अपने बिलव्ड को जोकर कह रही हैं। वैसे अर्जुन कपूर ने अपनी फोटो पर मलाइका के कमेंट पर रिप्लाई भी किया। अर्जुन को मिला 'एक विलेन' का सीक्वल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन भी होंगी। खबर ये भी है कि एकता और मोहित अपनी हिट मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। इसमें विलेन का रोल रितेश देशमुख ने किया था। सोर्सेज के मुताबिक, मूवी के सीक्वल में विलेन का रोल अर्जुन कर सकते हैं। मेकर्स अपनी इस मूवी को धूम सीरीज की तरह फ्रेंचाइजी मे ́ बदलना चाहते हैं, जहां हीरो से ज्यादा फोकस विलेन पर होता है। मलाइका का कमेंट इस बात का इंडिकेशन भी हो सकता है। features@inext.co.in

Posted By: Molly Seth