न्यू ईयर पर मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर की याद आ रही है। इस खास मौके पर यह दोनों एक साथ नहीं होंगे क्योंकि अर्जुन फिलहाल कोरोना से संक्रमित हैं और क्वारंटीन हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने दिसंबर में मालदीव में मस्ती से भरपूर बीच वेकेशन किया था। हालाँकि, यह लव बर्ड्स नए साल 2022 का एक साथ स्वागत नहीं कर सका क्योंकि अर्जुन कोविड -19 पाॅजिटिव हैं और वर्तमान में क्वारंटीन में है। ऐसे में मलाइका उनके साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट नहीं कर सकी जिसके चलते उन्हें अपने लवर ब्वाॅय की याद आई। उन्होंने अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें मलाइका को बिकनी पहने देखा जा सकता है।

मलाइका को याद आए मिस्टर पाउटी
इससे पहले दिसंबर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने मालदीव में खूब मस्ती की थी। कपल अपनी छुट्टियों के दिनों को मिस कर रहे हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर, मलाइका ने अर्जुन के साथ एक अनदेखी सेल्फी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। उसने लिखा, "आई मिस यू मिस्टर पाउटी @arjunkapoor माई पाउट इज बेटर दैन योर्स, हैप्पी न्यू ईयर।"

View this post on Instagram A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन ने भी शेयर किया वीडियो
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यही तस्वीर शेयर की। अर्जुन कपूर ने मालदीव वेकेशन का अपना और मलाइका का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "@malaikaaroraofficial आई मिस यू (sic)।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari