मलयालम फिल्म निर्देशक राजेश पिल्लई कल शनिवार की शाम इस दुनिया को अलविदा कह गए है। वह लंबे समय से निमोनिया की बीमारी से पीड़ित थे। जिसके चलते कल उन्‍होंने एक निजी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत पर मलयालम समेत बॉलीवुड के कलाकार भी सोशल मीडिया पर दुख व्‍यक्‍त कर रहे हैं।


हालत गंभीर हो गईमलयालम फिल्म निर्देशक राजेश पिल्लई की असमय मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर सी दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनको कलाकारों द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा उनके घर पर भी लोगों की उमड़ी है। निर्देशक राजेश पिल्लई का 41 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए है। वह 'वेत्ताह' फिल्म के निर्माण के समय निमोनिया से पीड़ित हो गए थे। काफी उपचार के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल रही थी। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में कल शनिवार की शाम उनकी हालत पहले से और गंभीर हो गई। डाक्टरों ने उन्हें बचाने का हर प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। रात करीब पौने बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। राजेश पिल्लई का अंतिम संस्कार रविवार 28 फरवरी को किया जाएगा।    कमी हमेशा खलेगी
मलयालम फिल्म निर्देशक राजेश पिल्लई को उनकी प्रसिद्ध फिल्म 'ट्रैफिक' के हिंदी रिमेक में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीटर पर दुख जताते लिखा कि राजेश पिल्लई की असमय मौत से उन्हें बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे। वहीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी दुख व्यक्त किया। उनका कहना है कि उन्होंने बहुत प्यारा निर्देशक राजेश पिल्लई खो दिया, जिन्होंने उन्हें ट्रैफिक के दौरान निर्देशन दिया। इसके अलावा उनकी हर संभव मदद की। वह उन्हें कभी नहीं भुला सकेंगी।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra