-गोरखनाथ एरिया के ग्रीन सिटी की घटना

- नगर निगम दावा की खुली पोल, शहर में घूम रहे यमराज

-ड्यूटी पर जा रहा युवक साड़ के हमले में घायल

-निगम हर रोज चला रहा अभियान, फिर भी पशुओं को पकड़ने में फेल

GORAKHPUR: शहर में आज भी सांड़ का आतंक है। लेकिन नगर निगम का दावा है कि अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। दावे की पोल उस समय खुल गई जब सांड़ के हमले सें गोरखनाथ एरिया के निवासी विवेकानंद पाण्डेय (फ्0) गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हमले में उनके सीने की दो पसली टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सिटी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विवेकानंद खजांची स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और सुबह क्0 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे।

बीते दो साल में साड़ के हमले में पांच की मौत

बीते दो साल में सांड़ के हमले से सिटी में पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, सैकड़ों घायल हो चुके हैं। इस तरह की घटनाएं लगातार होने के बावजूद नगर निगम सबक नहीं ले रहा है।

वर्जन

पशुओं को पकड़ने के लिए प्रतिदिन अभियान चल रहा है। इसमें पुलिस भी सहयोग कर रही है। पशु संचालक पशुओं को छोड़ देते हैं। उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान तहत इलाके के पशुओं को जल्द पकड़ा जाएगा।

संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम

Posted By: Inextlive