एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपने एक साथी को गर्म पानी से नहला दिया। नहलाने के लिए डाला गया पानी गर्म था तो हंगामा हो ही गया। लड़का गंभीर रुप से झुलस गया। उसके साथियों ने उसे नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने लड़के की हालत नाजुक बताई है।


न्यूजीलैंड रेस्टोरेंट की घटनान्यूजीलैंड के एक रेस्टोरेंट में कियान वी शो नाम का एक शख्स काम करता था। 28 साल के कियान की गर्लफ्रेंड भी उसी रेस्टोरेंट में उसके साथ काम करती थी। एक दिन साथ काम करने वाला एक लड़का और कियान की गर्लफ्रेंड साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तब वह लड़का कियान की गर्लफ्रेंड की प्लेट में से उसका झूठा हॉटडॉग उठाकर खा लेता है। यह बात कियान को पता लगी तो उसे बहुत गुस्सा आता है। गर्म पानी डालने पर नौकरी से निकाला
कियान तब तो कुछ नहीं कहता पर अगले दिन लंच के वक्त वह अपना गुस्सा निकालने का तरीका ढूंढ चुका होता है। फिर वह मौका देखते ही एक बाल्टी में गर्म पानी भरता है और उस लड़के पर जाकर पलट देता है। इस बेवकूफी भरी हरकत के लिए कियान को नौकरी से निकाल दिया गया। साथ ही उसपर केस भी चल रहा है। वहीं जिस लड़के पर खौलता पानी डाला गया वह हॉस्पिटल में भर्ती है। द सन के मुताबिक उसे ठीक होने में सालों का वक्त लग जाएगा।

Posted By: Prabha Punj Mishra