- खोराबार एरिया के बिंद टोलिया के पास हुई घटना

- 10 साल की बेटी संग बाजार से लौट रहे थे पेंटर

GORAKHPUR:

खोराबार एरिया में बेटी संग बाजार से लौट रहे अधेड़ के सिर पर डंडा मारकर बदमाशों ने जान ले ली। अधेड़ की बेटी ने आरोपी को दौड़ाया, लेकिन पकड़ नहीं पाई। बेटी के शोर के मचाने पर आसपास के लोग जुटे। लेकिन कोई उसे पकड़ नहीं पाया। मामले की जानकारी पाकर एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया है।

छोटी बेटी संग बाजार गया था पिता

पेंट पालिश करने वाले गोबरी की चार बेटियां बड़ी मनीषा (16), राजनी (10), अनन्या (8) और सोनाक्षी

(3) हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे राजनी संग वह बाजार गए थे। सब्जी लेकर पिता-बेटी साइकिल से घर लौट रहे थे। बिंद टोलिया के पास पहुंचे तभी किसी ने डंडे से गोबरी के सिर पर मार दिया। हमले में गोबरी की मौत हो गई। पिता पर हमले के बाद गोबरी ने आरोपी को दौड़ाया। लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। घटना की जानकारी पाकर गोबरी की पत्‍‌नी आशा देवी भी पहुंची। आशा ने किसी तरह की दुश्मनी से इनकार किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

वर्जन

मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी तरह की दुश्मनी से इंकार किया है। अज्ञात व्यक्ति को उनकी बेटी भी नहीं पहचान पाई थी।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive