जादू हर किसी को रोमांचित करता है। आंखों के सामने कोई चीज गायब हो जाए तो हैरान होना लाजिमी है। लेकिन यह असल में नहीं होता। यह तो बस आंखों का भ्रम है जिसे हम मैजिक ट्रिक्‍स कहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक जादू के पीछे का रहस्‍य बताते हैं। पढ़ें पूरी खबर.....

रुमाल कर दिया आर-पार
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Shanghaiist नाम के फेसबुक पेज पर जादू वाले इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में एक लड़का जादू दिखा रहा है। वह एक लाल रंग का रुमाल लेता है और उसे फोन के आरपार कर देता है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। न तो फोन में कोई छेद है, फिर भी रुमाल आर-पार गया कैसे।

 



यह है ट्रिक

वीडियो में लड़के ने इस ट्रिक का जिक्र किया है। उसने बताया है कि कैसे रुमाल फोन के आरपार हो गया। दरअसल लड़के ने फोन की स्क्रीन पर एक सेलो टेप लगा दिया। ट्रांसपेरेंट होने के चलते टेप आपको दिखा नहीं। इस टेप के जरिए रुमाल का उसके अंदर से ले जाकर पीछे स निकाल लिया। और सामने से देखने पर लगता है कि रुमाल फोन के आर-पार हो गया। दो दिन में इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इस पर 11 हजार रिएक्शन भी आ गए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari