उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देर रात समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में गोली चलने और एक युवक की माैत की घटना सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले जी जांच की जा रही है। घटना हर्ष फायरिंग से जुड़ी बताई जा रही है।

लखनऊ (एएनआई)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी एमएलसी अमित यादव के घर पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जन्मदिन समारोह के बीच शुक्रवार रात समाजवादी पार्टी एमएलसी अमित यादव के घर पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान राकेश रावत के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा के अनुसार रावत को एमएलसी के भतीजे पंकज यादव की गोली लगी है जो अपने दोस्तों को बंदूक दिखा रहा था। गोली लगते ही राकेश रावत जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

Lucknow: One person dead in firing at the residence of SP MLC Amit Yadav last night
Police investigation underway pic.twitter.com/FuMrkDjqzX

— ANI UP (@ANINewsUP) November 21, 2020


पंकज अपने दोस्तों को 32 बोर की देसी पिस्तौल दिखा रहा था
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि कल रात पांच लड़के एमएलसी अमित यादव के भतीजे पंकज यादव के दोस्त विनय यादव का जन्मदिन मना रहे थे। पंकज अपने दोस्तों को 32 बोर की देसी पिस्तौल दिखा रहा था। इस दाैरान पंकज ने गलती से अपने दोस्त राकेश रावत को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस पहुंची और पार्टी में मौजूद चारों को हिरासत में ले लिया है। सपा एमएलसी के भतीजे से चल रही पूछताछ चल रही है। जांच से पता चला कि बंदूक पंकज की थी। इसके अलावा एमएलसी के निवास पर एक मैगजीनऔर तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

Posted By: Shweta Mishra