बोर्नमाउथ में डोरसेट का रहने वाला एक संगीत कार अपनी जिंदगी से परेशान हो कर बेचना चाहता है अपनी आत्‍मा पर उसे ऐसा करने से ऑनलाइन ऑक्‍शन साइट ने रोक दिया।


नहीं बेच पाया आत्मा पेशे से संगीतकार दांते नॉक्स बोर्नमाउथ के डोरसेट इलाके का रहना वाला है। अपनी जिंदगी से परेशान है क्योंकि उसके क्षेत्र में उसकी कला का कद्र करने वाला ऐसा कोई नहीं है जो उसे कोई काम दे सके। ऐसे में अपनी जिंदगी से परेशान हो कर उसने फैसला किया कि वो अपनी आत्मा को ऑनलाइन नीलाम कर देगा। इसके लिए उसने ऑनलाइन समान बेचने वाली साइट ईबे अपनी आत्मा की बोली लगा दी। पर संस्था ने उसे रोक दिया क्योंकि ये उनकी कंपनी के नियमों के विरुद्ध है। केवल भौतिक चीजें ही बिक सकती हैं


दांते ने करीब 25 हजार पाउंड की न्यूनतम रकम के ऊपर बोली लगाने के लिए अपनी आत्मा को नीलामी करने के लिए ईबे की साइट पर डाल दिया। अगर बिना बोली के तुरंत कोई उसकी आत्मा को खरीदना चाहता तो उसे तुरंत 700,000 पाउंड देने पड़ते। पर करीब दो घंटे के बाद ईबे ने नो बिड की घोषणा करते हुए ये नीलामी रोक दी। कंपनी ने कहा कि ये उसके नियमों के अनुसार सही नहीं है। वे केवल फिजिकल यानि भौतिक चीजों को ही नीलाम कर सकते हैं। आत्मा और भूत प्रेत जैसी अवास्तविक वस्तुयें साइट पर नीलाम के लिए नहीं प्रस्तुत की जा सकती हैं।

अपना म्यूजिक ग्रुप बनाने की ख्वाहिश नीलामी के रुकने से नॉक्स काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि लोग इसमें काफी रुचि ले रहे थे। करीब 200 लोगों ने उनसे संपर्क किया और कुछ ने पूछा क्या वो सच में ऐसा करना करना चाहते हैं। वहीं कुछ धार्मिक संगठनों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। हालाकि नीलामी बंद किए जाने से पहले उन्हें अपनी आत्मा का कोई खरीदार नहीं मिला था। दांते की योजना थी कि आत्मा को बेच कर मिले पैसे से वो अपने दोस्त के साथ मिल कर  अपना प्रयोगात्मक म्यूजिक ग्रुप बनायेंगे। ताकि उनकी अति रचनात्मक प्रवृत्ति को कुछ शांति मिल सके।

inextlive from Bizarre News Desk

Posted By: Molly Seth