>RANCHI: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लि्क पर उनकी ही नाबालिग नौकरानी ने यौन शोषण, मारपीट का आरोप लगाया था। पर, रांची पुलिस के आरोप पत्र में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक बरी कर दिए गए हैं। जबकि उनके रिश्तेदार मो शमशेर पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र सौंपा गया है।

क्या कहा था बच्ची ने

क्फ् वर्षीया सनम(काल्पनिक नाम)ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटि को बयान दिया था कि वह मन्नान मल्लिक के धनबाद के दलदली थाना क्षेत्र स्थित मकान में काम करती थी। वह झाडू-पोंछा, बर्तन धोना, खाना बनाना, बिस्तर बिछाना, आंटी को तेल लगाना(मालिश) एवं मन्नान मल्लिक का पैर दबाती थी। सनम ने कहा कि वह चार साल से वहां काम करती थी। उसे मल्लिक का बेटा मारता था, उसके घर में तीन नौकर रहते थे, सभी उसे मारते-पीटते थे। मन्नान मल्लिक भी उसे डांटता था। इस वजह से वह वहां से अकेले ही भाग गई। उसके साथ एक बड़ी लड़की भी रहती थी, जो पहले गर्भवती हो गई थी। वह जहां रहती थी वहां और भी लड़कियां रहती थी। काम करने के बाद सभी लड़कियां वहां से चली जाती थी।

जब सोती थी, तब अंकल छूते थे शरीर

सनम ने बताया है कि जब वह सोती थी तो मन्नान मल्लिक उसके पास जाता और उसके शरीर को छूता था। वह जगती, तो वहां से भाग जाती थी। इसके बाद मन्नान मल्लिक का बेटा डांटता और मारता था। दो साल तक वह धनबाद में ही रही और ईद मनाई। दो साल के बाद मन्नान मल्लिक उसे लेकर डोरंडा स्थित आवास पर ले आए। यहां भी काम करवाया जाता था और मारपीट की जाती थी। प्रताडि़त होने के बाद सनम वहां से भाग गई। वह भटकती हुई एक व्यक्ति को मिली, जिसने उसे दीया सेवा संस्थान पहुंचाया। जहां से उनलोगों ने सीडब्ल्यूसी के हवाले बच्ची को कर दिया।

Posted By: Inextlive