मनोज बाजपेयी अपनी वर्सेटेलिटी के लिए जाने जाते हैं और इसी का प्रमाण मिलेगा उनकी आने वाली शॉर्ट फिल्‍म ताण्‍डव में जिसका हाल ही में ट्रेलर टीजर रिलीज किया गया है।

बने हैं पुलिस कांस्टेबल
मनोज बाजपेयी जल्दी ही नजर आने वाले हैं पुलिस के हेड कांस्टेबल की भूमिका में। ये रोल उन्होंने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ताण्डव में निभाया है। फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। जबकि र्निमाण muvizz.com ने किया है। फिल्म के टीजर के लॉन्च की जानकारी मनोज ने खुद ट्वीट करके दी है। और लोगों से उसे जितना हो सके फैलाने का अनुरोध किया है।

https://t.co/Ha9xw4cSUw teaser of my short film #TANDAV. Pl spread it as much as possible.

— Manoj Bajpayee (@BajpayeeManoj) January 31, 2016


पुलिस वालों की मुश्किल की दास्तान
जितना अब तक फिल्म के बारे में पता चला है उससे लगता है कि ये पुलिस वालों की मुश्किलों की कहानी है। फिल्म बताती है कि वे अपने काम के दौरान किस किस्म के संघर्ष और कुंठा से गुजरते हैं। ट्रेजर में ताण्डव के तेज संगीत के साथ रंगीन रोशनियों के बीच मास्क लगाये हुए कइ्र चेहरे तेजी से सामने आते हैं और डिजाल्व हो जाते हैं।

 

Posted By: Molly Seth