--UP के CM की दौड़ में शामिल केन्द्रीय मंत्री के बनारस पहुंचने पर स्वागत करने वालों की उमड़ी भीड़

-मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे मनोज सिन्हा

VARANASI

केन्द्रीय मंत्री मनोज सिंन्हा शुक्रवार को बनारस में थे। शाम को केन्द्रीय मंत्री दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उनकी नाम की मौजूदगी कितनी मजबूत है इसकी जानकारी लेने मीडिया परसन भी एयरपोर्ट पहुंचे। उनसे बात करने की काफी कोशिश की लेकिन मनोज सिन्हा सवालों को टालते रहे।

मिनिस्टर ऑफ स्टेट रेलवे, मिनिस्टर ऑफ स्टेट कम्युनिकेशन मनोज सिन्हा शाम को दिल्ली से केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए इस बार कहीं ज्यादा भीड़ थी। इसकी वजह थी कि उनका नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहा है। हालांकि मनोज सिन्हा ने अपनी तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में पार्टी के लोगों के साथ थोड़ी देर बातचीत के बाद वो नदेसर स्थित होटल पहुंचे। डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में न ठहरकर रात यहीं बितायी। शनिवार को वो सड़क मार्ग से गाजीपुर जाएंगे। वहां विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद मुगलसराय आएंगे। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट सकते हैं। हालांकि उनके बनारस में रात्रि विश्राम की संभावना भी है।

Posted By: Inextlive