- नगर निगम उप सभापति चुनाव में मनु जायसवाल जीते

- मनु की जीत को भाजपा और सपा दोनों बता रहे अपनी जीत

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : नगर निगम के उप सभापति चुनाव में मनु जायसवाल की जीत का जश्न सपा और भाजपा, दोनों दलों ने मनाया। सपा के सदस्य पार्टी छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने गिरजेश पाल को हरा खुश हुए तो भाजपा ने अपने सदस्य मनु जायसवाल की जीत पर गदगद नजर आए। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक 11.45 बजे समाप्त हुई गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ। सत्या पांडेय ने की और चुनाव कार्य, चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह ने संपन्न कराया।

गिरेजश पाल के प्रस्ताव आने के पहले ही जीत गए मनु

सुबह 11 बजे बैठक के एजेंडे के अनुसार चुनाव कार्य शुरू हुआ। भाजपा पार्षद दल के उप नेता जितेंद्र सैनी खड़े हुए और अपने प्रत्याशी गिरजेश पाल के नाम का प्रस्ताव रखने लगे। अभी वह प्रस्ताव पढ़ ही रहे थे कि सपा सदस्य रमेश यादव खड़े हुए और मनु जायसवाल के नाम की घोषणा कर दी। जिस पर मनु जायसवाल खड़े हो गए। मनु जायसवाल के खड़े होते ही सपा के 6 सदस्यों ने खड़े होकर हाथ उठाकर मनु जायसवाल के नाम पर समर्थन कर दिया। इसके बाद मेयर डॉ। सत्या पांडेय ने मनु जायसवाल को विजयी घोषित कर दिया।

नहीं पूरी हुई गिरजेश पाल की उम्मीद

जिस पद की लालसा लेकर गिरजेश पाल सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे, वह पद भी गिरजेश पाल को नहीं मिल पाया। दो बार से पार्षद रहे गिरजेश पाल सपा से जुड़े रहे थे। इस बार कार्यकारिणी चुनाव में गिरजेश पाल ने उप सभापति के लिए दावेदारी की। जब सपा ने उनको प्रत्याशी नहीं बनाया तो भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन सैटर्डे को गिरजेश चुनाव हार गए।

मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। मुझे कार्यकारिणी सदस्यों ने समर्थन देकर उप सभापति का चुनाव जिताया है।

मनु जायसवाल, उप सभापति, जीएमसी

मनु जायसवाल ने सपा के महानगर अध्यक्ष को लिखित पत्र देकर समर्थन की मांग की थी। निर्दल पार्षद होने के कारण हम लोगों ने समर्थन देकर मनु जायसवाल को उप सभापति बनाया है।

संजय सिंह, नेता पार्षद दल, सपा

Posted By: Inextlive