मिस वर्ल्‍ड 2017 का खिताब भारत की मानुषी छिल्‍लर ने जीता है। 20 साल की मानुषी हरियाणा की रहने वाली हैं और बेहद खूबसूरत भी हैं। आइए नजर डालें उनकी कुछ अनदेखी तस्‍वीरों पर...


14 मई 1997 को हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मानुषी छिल्लर ने कभी नहीं सोचा था कि, वह एक दिन मिस वर्ल्ड बनेंगी। डॉक्टर फैमिली में पैदा हुईं मानुषी का सपना भी डॉक्टर बनना था। उनके पिता DRDO में साइंटिस्ट हैं जबकि मां नीलम भी बायोकेमिस्ट्री में एमडी हैं।मानुषी को आउटडोर गेम्स में बहुत दिलचस्पी है। उन्होंने क्लासिकल डांस भी सीखा है, वहीं समय बिताने के लिए मानुषी पेंटिंग भी करती हैं। मानुषी को रोमांच का बहुत शौक है, उनकी रुचि पैराग्लाइडिंग और बंगी जम्पिंग जैसे आउटडोर स्पोर्ट्स में है। खासकर स्कूबा डायविंग को लेकर वह काफी क्रेजी हैं।20 वर्षीय मानुषी ने 118 देशों की सुंदरियों को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करना इतना आसान नहीं था. इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari