मिस वर्ल्‍ड 2017 का ताज पहनने वाली भारत की मानुषी छिल्‍लर को फिलहाल हीरोइन बनने की कोई जल्‍दी नहीं है। भारत वापस आते ही मानुषी ने सबसे पहले बॉलीवुड में एंट्री के सवाल पर 'ना' कह दिया। आइए जानें इससे पहले कितनी भारतीय विश्‍व सुंदरियों ने बॉलीवुड में अजमाया हाथ कौन रहा हिट कौन हुआ फ्लॉप...


मानुषी अभी नहीं आएंगी फिल्मों में
चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी भारत आ चुकी हैं। मुंबई में सोमवार को वो पहली बार मीडिया के सामने आईं। कहा पेशे से डॉक्टर हूं तो इसी सेवा को आगे बढ़ाने का इरादा है। मानुषी के मुताबिक अभी उनका फिल्मों में आने का कोई मन नहीं है। उन्होंने आगे कहा "आने वाले समय में मैं 4 महाद्वीपों की यात्रा करनेवाली हूँ। इस दौरान हम महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्हें जागरूक करेंगे।" मानुषी ने बताया कि वो जल्द ही एशियाई महाद्वीप की छह मिस वर्ल्ड जीतने वाली सुंदरियों से भी मिलने वाली हैं। लेकिन अभी वो बॉलीवुड के बारे में नहीं सोच रही हैं तो इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं बोल सकती हैं। आपको बता दें कि भारत की अब तक 6  मिस वर्ल्ड बनी हैं, उनमें रीता फरिया को छोड़ कर सभी ने फिल्मों में अपना भाग्य आजमाया है।डायना हेडन (1997)


सन 1997 में मिस वर्ल्ड बनीं डायना हेडन भी बॉलीवुड में आईं लेकिन उन्हें ऐश्वर्या जितनी सफलता नहीं मिली। मिस वर्ल्ड बनते ही डायना यूके चली गई थीं, जहां उन्होंने एक्टिंग स्कूल में एडमीशन लिया। हालांकि हिंदी फिल्म जगत में उनके खाते में कुछ एक फिल्में ही हैं, इसमें साल 2003 में आई फिल्म 'तहजीब' भी है। इसके अलावा डायना कई रियल्टी टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। डायना ने 2013 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कोलिन डिक के साथ शादी कर ली। फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं।प्रियंका चोपड़ा (2000)सन 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के ठीक दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम रख दिया था। उनकी पहली फिल्म 'हमराज' थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने सराहा। यही वजह है कि साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' के लिए प्रियंका को कॉस्ट किया गया। इसके बाद फिल्म 'अंदाज', 'प्लान', 'किस्मत' और 'मुझसे शादी करोगी' उनकी हिट फिल्में रहीं। बॉलीवुड से शुरु हुई अभिनय की शुरुआत हॉलीवुड तक पहुंच गई है। वह हॉलीवुड फिल्में भी करती हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari