-डीआरएम ने सतर्क रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित

-एक हजार रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: भारतीय रेलवे के सैकड़ों मंडलों में इलाहाबाद मंडल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सबसे व्यस्त रूटों में एक दिल्ली-हावड़ा की सभी ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन और मंडल से होकर ही गुजरती हैं। इसलिए ट्रेनों के संरक्षा की सबसे अधिक जिम्मेदारी इलाहाबाद मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों पर ही है।

सजग और सतर्क

प्रेशर और जिम्मेदारियों के बीच संरक्षा के प्रति सजग 20 रेल कर्मचारियों को डीआरएम अमिताभ ने सम्मानित किया। सभी कर्मचारियों को डीआरएम ने एक हजार रुपए नकद व प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीआरएम अनुराग कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अतुल गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मनु प्रकाश आदि मौजूद रहे।

-गुलाब चंद्र यादव सहायक लोको पायलट ने मुगलसराय-इलाहाबाद खंड में कार्य के दौरान फिश प्लेट खुला देखकर रेल प्रशासन को सूचित किया था।

-घनश्याम मीना गार्ड टूंडला ने हॉट एक्सेल चिन्हित किया था।

-अजय कुमार सहायक लोको पायलट कानपुर ने खागा स्टेशन के पास इमरजेंसी क्रास ओवर खुला पाया और गाड़ी को नियंत्रित किया।

-विनोद कुमार सिंह लोको पायलट कानपुर ने पनकी-कानपुर खंड पर कार्य के दौरान एक रेल ट्राली ट्रैक पर पड़ी हुई देखी तो उन्होंने तुरंत गाड़ी को खड़ीकर सूचना सर्वसम्बंधित को दी।

-प्रवीण कुमार लोको पायलट इलाहाबाद ने कार्य के दौरान ट्रेन में हैंगिग पार्ट लटकते देखा और रेल प्रशासन को सूचित किया तथा अनावश्यक विलम्बन से संरक्षित किया।

Posted By: Inextlive