ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब : बॉलीवुड के डायरेक्टर अशोक घायल समेत राज्य के विभिन्न इलाकों से आए सौ से ज्यादा कलाकारों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की है। रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के आवास पर आयोजित समारोह में इन कलाकारों का पार्टी से जुड़ने पर जोरदार स्वागत किया गया। डायरेक्टर अशोक घायल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड प्रतिभाओं की धरती है। विश्व फलक पर ऐसे छिपे हुए कलाकारों को सामने लाने की जरुरत है.अंतर्राष्ट्रीय दर्शक खुद इन कलाकरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी मंच से मैं इन कलाकरों की प्रतिभाओं को उचित फलक देने की कोशिश करुंगा।

इन्होंने ली सदस्यता

पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ विनय भरत ने बताया कि रंजेश कुमार सिन्हा, संतोष मिश्र, आशीष गुप्ता, दिवाकर चौबे, राकेश प्रसाद, ददन प्रसाद, अमित श्रीवास्तव, पंकज मिश्र, दिलेश्वर महतो, मनोज कुमार पाठक, नंदिनी पाठक, अर्नव भट्टाचार्य, राजीव सिंह, दिलीप कुमार मिश्र, नित्यानंद सिन्हा, नरेश साव, सतीश कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, रोहित कुमार के अलावे लगभग 80 गणमान्यों ने सदयता ली। इस समारोह में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रांची के अध्यक्ष सुरेश कुमार मल्लिक और पार्टी के 'महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष वायलेट कच्छप, पार्टी प्रवक्ता जयंत घोष, कार्यलय सचिव अरविन्द कुमार आजसू छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष मो जब्बार मौजूद थे।

Posted By: Inextlive