GORAKHPUR: 220 केवी ट्रांसमिशन केंद्र बरहुआ से बुधवार दोपहर शहर के चार उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप कर दी गई। ट्रांसमिशन के अफसरों ने तत्काल मेंटेनेंस का निर्णय लिया। इस कारण सवा घंटे से तीन घंटे तक शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रही। बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा।

अचानक गर्म हो गया उपकरण

बरहुआ ट्रांसमिशन केंद्र से शहर के रुस्तमपुर, नार्मल, लालडिग्गी और नार्मल उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा 132 केवी ट्रांसमिशन केंद्र एफसीआई को भी आपूर्ति दी जाती है। बुधवार को तकरीबन 11:45 बजे शहर को आपूर्ति देने वाले उपकरण का बस बार अचानक गर्म होने लगा। लोड बढ़ता देख कर्मचारियों ने अफसरों को सूचना दी। इसके बाद तत्काल आपूर्ति ठप कर दी गई। अफसरों ने तत्काल मेंटेनेंस शुरू करा दिया। तकरीबन सवा घंटे बाद लालडिग्गी उपकेंद्र की आपूर्ति शुरू कराई गई लेकिन रुस्तमपुर, नार्मल और नौसड़ उपकेंद्रों की आपूर्ति तीन घंटे बाद शुरू हो सकी। बरहुआ ट्रांसमिशन के एसडीओ मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उपकरण गर्म होने के कारण आकस्मिक मेंटेनेंस कार्य कराने का निर्णय लिया गया।

Posted By: Inextlive