यमुना महोत्सव के अन्तर्गत संग्रहालय में हुई रीवर कान्फ्रेंस

ALLAHABAD: ग्लोबल ग्रीन्स संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय यमुना महोत्सव के अन्तर्गत इलाहाबाद संग्रहालय में रीवर कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ। कान्फ्रेंस में यमुना रत्‍‌न से सम्मानित पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी ने कहा कि जनमानस को गंगा के साथ ही यमुना व अन्य नदियों का भी सम्मान करना चाहिए। प्रशासन व राजनेताओं के भरोसे न रह कर समाज को स्वयं अपनी भूमिका समझ कर नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा कि नदी को राज्य का विषय मानकर केन्द्र व राज्य को तालमेल बनाना चाहिए। प्रो। पीके घोष व मेजर हर्ष कुमार ने कान्फ्रेंस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्राओं दीप्ति समन्तारे ने वॉटर फूड प्रिंट व सीमा यादव ने रिवर इको टूरिज्म का प्रजेंटेशन दिया। कान्फ्रेंस के कन्वीनर मनोज श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, डॉ। मंजू सिंह, डॉ। एसपी वर्मा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive