- देर रात से ही हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हुआ सिटी के शिवालय

GORAKHPUR: महाशिवरात्रि को लेकर जहां सिटी के शिवालय पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुके हैं। वहीं मंदिरों के आसपास भांग-धतूरे और बेलपत्र का बाजार भी पूरी तरह सज गए हैं। देर रात से ही शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गए। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और जीएमसी ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। महाशिवरात्रि के पर्व पर इस बार उन्नीस वर्षो के बाद जया शिवरात्रि व्रत का अद्भुत संयोग बना है। जया शिवरात्रि व्रत करने से सभी क्षेत्रों में जय की प्राप्ति होती है।

सजकर तैयार हैं मंदिर और बाजार

सिटी में करीब क्ख्क् से ज्यादा शिव मंदिर हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भांग, धतूरा, बेलपत्र और गाय के दूध की मॉर्केट सज गए हैं। एक तरफ जहां ठेले पर छोटे-छोटे बच्चे भांग, धतूरा के साथ फूल मालाएं बेच रहे हैं। वहीं गाय के दूध को लेकर स्वयं सेवी संगठनों ने पूरी तैयारियां की है। कुछ लोगों ने जहां भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट दूध की व्यवस्था की है। वहीं कई डेयरी वाले ब्भ्-भ्0 रुपए लीटर गाय के दूध की सेलिंग कर रहे हैं।

क्9 साल बाद बना ऐसा संयोग

सौरविद् नूतन के मुताबिक, महाशिवरात्रि के तीनों पक्षों प्रदोष व्यापिनी, निशीथ व्यापिनी व उभय व्यापिनी के समय चतुर्दशी तिथि व भगवान शिव की जटा पर वास करने वाले चंद्र से संबंधित नक्षत्र श्रवण का संयोग हो तो वह शिवरात्रि जया शिवरात्रि कहलाती है। क्7 फरवरी क्99म् में महाशिवरात्रि के दिन यही संयोग बना था। इस वर्ष क्7 फरवरी को दिन में क्0.ख्0 बजे से चतुर्दशी प्रारंभ होकर क्8 फरवरी को सुबह 8.क्ख् बजे तक है। श्रवण नक्षत्र क्7 फरवरी को दिन में क्0.क्भ् बजे प्रारंभ होकर क्8 फरवरी को सुबह 8.ब्9 बजे तक रहेगा।

मनुष्य विजय व सफलता प्राप्त कर सकता है

रात्रि में वरियान योग शकुनी करण भी प्राप्त हो रहा है। उत्तम पुण्य काल निशीथ काल होता है जो रात्रि क्क्.फ्भ् बजे से क्ख्.ख्भ् बजे तक है। स्कंद पुराण, ईशात संहिता, नागरखंड, कीलतत्व विवेचन व हेमाद्रि ग्रंथों के अनुसार जया महाशिवरात्रि को पूरा दिन व रात्रि व्रत, जागरण व शिवार्चन करने से मनुष्य विजय व सफलता हासिल करता हुआ पुनर्जन्मों के चक्र से मुक्ति प्राप्त कर सकता है।

भारी संख्या में तैनात रहेगी पुलिस

सिटी में महाशिवरात्रि की पूजा के लिए जहां कड़े सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। महादेव झारखंडी मंदिर में इस दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बीच महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने शहर के गणमान्य लोगों और पुलिस मित्रों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र वर्मा पल्लू ने बताया कि महादेव झारखंडी मंदिर में निशुल्क गाय के दूध का वितरण किया जाएगा।

शिवजी को चढ़ाने वाले आइट्म्स व उनके रेट

बेलपत्र - भ्-क्0 रुपए

भांग का पत्ता - भ्-क्0 रुपए

धतूरा - भ्-क्0 रुपए

माला छोटी -क्0-फ्0 रुपए

माला बड़ी - फ्0-भ्0 रुपए

नोट - इसके अलावे दुकानदार ख्0, फ्0 और भ्0 रुपए के पैकेट्स में इन सामग्री को बेच रहे हैं।

Posted By: Inextlive