- परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक, पुलिस अफसरों से की बात

एका: कसबा के परचून विक्रेता संजीव कुमार गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र का तीसरे दिन भी

कोई सुराग नहीं लगा। जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को करवाचौथ के पर्व को देखते हुए क्षेत्र का बाजार तो खुल गया, लेकिन शनिवार से अनिश्चितकालीन बंदी भी तय हो गई है।

व्यापारी पुत्र रिषभ का 28 अक्टूबर की शाम को अपहरण हो गया था। शुक्रवार को कसबा के व्यापारियों की एक मी¨टग हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक पुलिस रिषभ का सुराग नहीं लगा लेती, तब तक बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक रामवीर सिंह पीड़ति के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के बीच से ही पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव से इस संबंध में फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों से भी बाजार बंद न करने की अपील की। व्यापारियों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। विनोद खन्ना, हैप्पी वाष्र्णेय, श्रीनिवास, आलोक तिवारी, अनिल यादव समेत व्यापारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया है। उधर लापता रिषभ के घर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है। रिषभ की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Posted By: Inextlive