-समाधान संस्था ने सिदगोड़ा सूर्यधाम स्थित सोनमंडप व टाउन हॉल ग्राउंड में कराई शादी

JAMSHEDPUR: बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के जागरूकता अभियान में एक कदम आगे बढाते हुए सामाजिक संस्था 'समाधान' ने शुक्रवार की शाम को सिदगोड़ा सूर्यधाम स्थित सोनमंडप व टाउन हॉल ग्राउंड में क्क् जोड़ों की शादी कराई। इस दौरान सामूहिक शुभ-विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्य महीनों से प्रयत्‍‌नशील थे। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में समाधान के सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान चला कर जरूरतमंद लोगों तक यह संदेश पहुचाया। साथ ही विवाह रचाने के लिए इच्छुक जोड़ों के आवेदन पर अपने स्तर से जांच-पड़ताल की। संस्था द्वारा तय पंजीकरण एवं नियम-शतरें के मानकों को पूरा वाले जोड़ों का कोर्ट में पंजीकरण भी कराया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि विवाह के दौरान दाम्पत्य जीवन गुजारने और घर बसाने का सारा सामान समाधान द्वारा उपलब्ध कराया गया। साथ ही विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष के ख्भ्-ख्भ् लोगों को आमंत्रित किया गया।

ये हुए एक-दूजे के

वर का नाम व पता वधू का नाम व पता

नंदकिशोर (केबल टाउन) सोनी निर्मलकर (सोनारी)

सागर राम (सीतारामडेरा) निशा कुमारी (ओल्ड सीतारामडेरा)

नरेश प्रधान (देवनगर , गांधी आश्रम) रुक्मणि नाग (राउलकेला)

विष्णु कुमार दास (बागबेड़ा) झींगी हेम्ब्रम (घाघीडीह)

मिठुन कुमार राम (बागबेड़ा) डॉली कुमारी (बागबेड़ा)

रवि महतो (परसुडीह) रेखा नायक (परसुडीह)

मंगल घोष (आजादबस्ती, टेल्को) रेणु नायक (परसुडीह)

प्रफुल्ल महानंद (बारापल्ली) रीना कुमारी (नेहरु कॉलोनी, साकची)

रामेश्वर टुडू (भाटीन, पोटका) अनीता मुर्मू (चाकुलिया)

मोसो सोरेन (पोटका) सुहागी मुर्मू (घाटशिला)

विजय हरिपाल (बागुनहातु) पुष्पा बारीक (सिदगोड़ा)

इनकी रही मौजूदगी

प्रोग्राम की सफलता में समाधान के मुख्य-संरक्षक दिनेश कुमार, अध्यक्ष पूनम विग, हरजीत भाटिया, अनिल सिन्हा, अमिता महेंद्रू, कुलजीत सदाना, वीणा खिरवाल, किरण शॉ, पूनम साहू, रेमन कुमार, सुनीता सचदेव, मधु प्रसाद, रोमी रिमेश साहू, रमेश खंडेलवाल, मणि विग, सुशांतो पांडा, निदा सिद्दकी, रुचिता विग, तनवीर, अंजली सिंह, अंकित आनंद, कुमारेश उपाध्याय, सुनीता बेदी, सोनिया साहू, रूबी झा, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, नीलू झा, हरेराम यादव, प्रोबीर चटर्जी, रणजीत पांडेय, ऋषभ सिंह, छगन साहू, अमित कुमार, मुहम्मद फैयाज, नवजोत सोहल, शिंदे सिंह, राकेश सिंह, राकेश राय, श्रीनिवास राव समेत अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Posted By: Inextlive