पति के तहमत के सहारे घर के अंदर लटकता मिला शव

CHAYAL: सराय अकिल के बसुहार गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

आए दिन होता था विवाद

बसुहार गांव निवासी पवन कुमार मिश्रा पुत्र अश्वनी कुमार मिश्रा अप्पे चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी शादी दस साल पहले पिपरी के भगवतपुर गांव निवासी लघुश्याम मिश्रा की बेटी रूपना देवी 28 के साथ हुआ था। परिजनों की माने तो विवाहिता का उसकी सास से किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इससे परिवारिक टशन की स्थिति कुछ ज्यादा थी।

सांस से हुआ था विवाद

बुधवार की सुबह पति पवन कुमार अप्पे चलाने के लिए घर से बाहर था जबकि विवाहिता का ससुर अ‌र्श्वनी कुमार पेट्रोल टंकी पर काम करने गया था। दोच्बच्चे पुत्री रिया आठ व पुत्र सूरज सात पढ़ने के लिए विद्यालय गए थे। इसी समय विवाहिता का सास से किसी बात को लेकन विवाद हुआ। इसके बाद विवाहिता ने अपने आप को कमरे में बंद करते हुए पति के तहमत से फांसी लगाकर जान दे दिया। कुछ देर बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Posted By: Inextlive